स्वास्थय मंत्री का इस्तिफा
- *तुम इस्तीफ़ा दे दो ।*
- सर , में अकेला क्यों दूँ ??
- *तुम अकेले नहीं हो , और लोग भी दे रहे है ।*
- लेकिन सर , मेरी गलती क्या है ??
- *कोरोना रोकने में नाकामी के बाद भी तुम गलती पूछ रहे हो ??*
- उसमें मेरी क्या गलती थी ??
- *तुम स्वास्थ्य मंत्री हो ।*
- सिर्फ़ नाम का ही तो हूँ , काम तो सब आप ही देखते हो ।
- *काम कोई भी देखे , ज़िम्मेदारी तो तुम्हारी थी ।*
- फ़ंड आपके पास और ज़िम्मेदारी मेरी , यह तो नाइंसाफ़ी है ।
- *तुम्हें मटर छीलने से फ़ुर्सत मिलती तो काम देखते ।*
- काम नहीं दिया इसीलिए तो मटर छील रहा था ।
- *( ग़ुस्से में ) अच्छा अब चुपचाप इस्तीफ़ा दे दो ।*🤫
- ठीक है सर ।😞
Comments
Post a Comment